फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनोल्टी के मगरा उद्यान में लगाई जाएंगी जापान के फूजी सेब की पौध

विज्ञापन
विज्ञापन
धनोल्टी के राजकीय उद्यान मगरा में अब जापान के फूजी प्रजाति के सेब का उत्पादन होगा। पहले चरण में उद्यान विभाग मगरा में जापान के यागा माठा की नर्सरी से फूजी सेब के 50 पौध खरीदकर रोपेगा। तीन साल बाद फूजी प्रजाति के सेबों का मगरा उद्यान में उत्पादन शुरू हो जाएगा। पौष्टिकता से भरपूर फूजी सेब का उत्पादन अच्छा खासा रहा, तो आने वाले समय में उद्यान विभाग इसकी नर्सरी विकसित कर जिले के किसानों को पौध उपलब्ध कराएगा। जिससे किसान अपनी आय में बढ़ोत्तरी कर सके। इस प्रजाति के एक ही पेड़ पर दो से तीन क्विंटल सेब का उत्पादन प्रत्येक वर्ष होता है।
विज्ञापन

जिले में सेब की नई प्रजाति विकसित कर किसानों की आय बढ़ाने के लिए उद्यान विभाग जापान के प्रसिद्ध फूजी प्रजाति के सेब की पौध खरीदेगा। जापान में हाईब्रिड किस्म का फूजी सेब बहुत अधिक मात्रा में उगाया जाता है। वहां के किसान इसकी बागवानी बड़ी मात्रा में करते हैं। एक सेब का वजन ढाई से साढ़े तीन सौ ग्राम तक होता है। जापान की कैशले कंसलटेंट कंपनी की ओर से कृषि और बागवानी की तकनीकी सीखने के लिए जापान भ्रमण कर लौटे जिला उद्यान अधिकारी डा. डीके तिवारी ने जापान में फूजी सेब के उत्पादन के बारे में जानकारी हासिल की। बताया कि फूजी प्रजाति के सेब को टिहरी जिले में प्रयोग के तौर उगाने का प्रयास किया जा रहा है। पहले चरण में प्रयोग के तौर पर जिले के धनोल्टी स्थित राजकीय उद्यान मगरा में फूजी सेब के 50 पौधों का रोपण किया जाएगा। जापान के यागा माठा राज्य से सेब की पौध खरीदे जाएंगे। एक पौधे की कीमत चार हजार है, जबकि एक पेड़ पर दो से तीन क्विंटल सेब का उत्पादन प्रत्येक वर्ष होता है। बताया कि टोक्यो की समुद्र तल से ऊंचाई 500 से 800 मीटर है, लेकिन वहां का तापमान 5 से 12 डिग्री सेल्सियस रहता है। जबकि यह तापमान हमारे देश में ऊंचाई वाले स्थानों पर भी मिलता है। नई टिहरी, चंबा, काणाताल, धनोल्टी इसके लिए उपयुक्त स्थान हो सकता है। कहा कि फिलहाल यह प्रयोग के तौर पर किया जा रहा है।
फूजी सेब की विशेषता
नई टिहरी। फूजी सेब आम तौर पर गोल होते हैं और इनका आकार भी बहुत बड़ा होता है। औसतन 75 मिमी व्यास के होते हैं। सेब के कई अन्य किस्मों की तुलना में यह अधिक मीठा होता है। जापान फूजी सेब का सबसे ज्यादा उत्पादक देश है, जहां सालाना लगभग 900,000 टन का उत्पादन होता है। फूजी सेब को हाल ही में यूएस एप्पल एसोसिएशन ने अमेरिका के पसंदीदा सेब के रूप में चौथा स्थान दिया है। भारत में यह सेब 400 से 450 रुपये प्रति किलो तक बिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें