फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: जाखणीधार की टीम ने जीता जनपद स्तरीय वॉलीबाल का खिताब

Wed, 25 Sep 2024 03:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। तीन दिवसीय 22वीं जनपद स्तरीय शरदकालीन वॉलीबाल प्रतियोगिता का खिताब जाखणीधार ब्लॉक की टीम के नाम रहा। जौनपुर ब्लॉक की टीम उप विजेता बनी। समापन पर विजेता और उप विजेता टीम को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रताप इंटर कॉलेज बौराड़ी के खेल मैदान में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। समापन पर अंडर-14 बालक और बालिका वर्ग की प्रतियोगिता आयोजित की गई। बालिका वर्ग में जौनपुर और नरेंद्रनगर के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें जौनपुर विजेता और नरेंद्रनगर की टीम उप विजेता रही।
बालक वर्ग में जौनपुर और देवप्रयाग के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें जौनपुर ब्लॉक विजेता और देवप्रयाग उप विजेता रही। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी चंबा नरेश कुमार ने विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी खेल में जीत के लिए निरंतर अभ्यास करने की जरूरत होती है। अनुशासन में रहकर पढ़ाई के साथ ही युवा खेल के क्षेत्र में भी अपना बेहतर भविष्य बना सकते हैं। संजय रावत व देवेंद्र सिंह पुंडीर की ओर से खिलाड़ियों को पुरस्कार की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रधानाचार्य अवतार सिंह राणा, ब्लॉक खेल समन्वयक यशपाल सिंह रावत, भरतराम बडोनी, चक्रधर भद्री, दुर्गा रावत, विजेंद्र नेगी, अरविंद पंवार व राजीव कठैत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें