फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन की जयंती पर आज बंद रहेगी जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर शहीद श्रीदेव सुमन की जयंती पर पहली बार जिला कारागार आम जनता के लिए बंद रहेगा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन की ओर से ही श्रीदेव सुमन की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। अन्य वर्षों की भांति इस बार लोग जहां बेडिय़ों के दर्शन नहीं कर पाएंगे, वहीं जेल में कैदियों से भी नहीं मिल सकेंगे।
विज्ञापन

राजशाही के खिलाफ 84 दिनों तक भूख हड़ताल करने वाले अमर शहीद श्रीदेव सुमन की जयंती पर 25 जुलाई को लोग हर साल जिला कारागार के समीप बनाए गए स्मारक में श्रीदेव सुमन को श्रद्धांजलि अर्पित कर बेड़ियों के दर्शन करते थे। उसके बाद जिला कारागार में कैदियों से मुलाकात कर उन्हें फल आदि वितरित करते थे। विक्रम बिष्ट ने बताया कि अमर शहीद श्रीदेव सुमन की जयंती पर वर्ष 1950 से लोग स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित करते आ रहे थे। पहली बार ऐसा होगा जब श्रीदेव सुमन की जयंती पर जिला कारागार बंद रहेगा। इस बाबत एसडीएम पीआर चौहान ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार प्रभात फेरी भी नहीं निकाली जाएगी। सामाजिक दूरी बनाकर शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें