फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई कर्मचारियों ने बांह में काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के कर्मचारियों ने अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर बांह में काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी संघ की मांगों पर 12 जुलाई तक सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जाती है, तो कार्यबहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

आईटीआई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मेजर सिंह पुंडीर ने कहा कि कर्मचारी संघ लंबे समय से अनुदेशक से कार्यदेशक, सहायक भंडारी से भंडारी और कार्यदेशक से प्रधानाचार्यों के रिक्त पदों पर पदोन्नति देने, अनुदेशक से कार्यदेशक पदों पर शतप्रतिशत विभागीय पदोन्नत करने, कार्यदेशक सेवा नियमावली बनाने, विभागीय ढांचे का पुनर्गठन, निदेशालय की कार्यप्रणाली में सुधार कराने, अनुदेशक का पदनाम प्रशिक्षण अधिकारी करने और कार्यदेशक का पदनाम वरिष्ठ प्रशिक्षण अधिकारी करने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि संघ की पांच सूत्री मांगों पर 12 जुलाई तक सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता है, तो असहयोग आंदोलन शुरू करते हुए मूल कार्यों के अतिरिक्त आगामी परीक्षाओं और प्रवेश प्रक्रिया आदि में कोई सहयोग नहीं किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में संघ के अध्यक्ष सहित जिला सचिव विवेक पंत, कुलदीप रावत, भुवनेश सेमवाल, संतोष थपलियाल, अमित सैनी, अरविंद कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें