एसडीएम देवानंद शर्मा ने सोमवार को ब्लॉक कार्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उद्यान विभाग और कृषि विभाग के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ब्लॉक संसाधन केंद्र में तैनात जेई मोर सिंह 18 दिसंबर से अनुपस्थित मिला। उनकी ओर से अवकाश का प्रार्थना पत्र भी नहीं मिला। एसडीएम ने बताया कि जेई का वेतन रोकने की संस्तुति रिपोर्ट डीएम को प्रेषित की जा रही है।