सरस्वती शिशु मंदिरों के आचार्यों को दिया गया प्रशिक्षण
नई टिहरी। अखिल भारतीय विद्या भारती की ओर से संचालित सरस्वती शिशु मंदिरों के संकुल स्तरीय कार्यशाला में शिशुओं के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिशु को संस्कारवान बनाने के साथ ही उन्हें तकनीकी रूप से भी समृद्ध करने की आवश्यकता है।
चंबा में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला का आरएसएस के विभाग प्रचारक अजय और जिला कार्यवाह जगतमणि पैन्यूली ने किया। कहा कि बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई और भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए प्रेरित करें। प्रशिक्षण में संकुल स्तर के 12 विद्यालय के 92 आचार्य शामिल हुए।
इस दौरान पंचपदीय शिक्षा पर कमलेश्वर बडोनी और अंग्रेजी का प्रशिक्षण खेमराज रतूड़ी व चिरंजी डबराल ने दिया। वहीं गणित प्रशिक्षण व महत्व पर शीशराम कोठियाल ने जानकारी दी। संकुल प्रमुख मोहन सिंह कुमाई ने सर्वांगीण विकास के लिए प्रत्येक विद्यालय की भागीदारी करने पर जोर दिया। इस अवसर पर अनिल नैथानी, सुभाष उनियाल, अनिल उनियाल, अनंत राम पेटवाल, देवानंद बंगवाल, शांति स्वरूप सकलानी, कृपाल सिंह पंवार मौजूद रहे।