फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: बंदरों के डर से बच्चों का स्कूल जाना हुआ मुश्किल

Mon, 12 Oct 2026 06:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। नगर पंचायत क्षेत्र के लोग बंदरों से खासे परेशान हैं। बच्चों का स्कूल आनाजाना मुश्किल है। दिनभर बाजार में घूम रहे बंदर सीसीटीवी कैमरों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं जिससे बाजार की सुरक्षा व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। व्यापार मंडल ने डीएम को भेजे ज्ञापन में बंदरों से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

लंबगांव क्षेत्र में बंदरों की संख्या बढ़ने से लोगों की समस्या बढ़ती जा रही है। बाजार में जहां लोगों का थैला लेकर घर से बाहर निकलना मुश्किल बना हुआ है, वहीं बच्चों काे भय के साए में स्कूल जाना पड़ रहा है। छोटे बच्चों से बैग छीनने की कई घटनाएं सामने आ चुकी है बावजूद वन विभाग बंदरों से निजात दिलाने के कोई प्रयास नहीं कर रहा है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव पंवार ने डीएम को भेजे ज्ञापन में बताया कि लंबगांव नगर पंचायत क्षेत्र में बंदरों की संख्या बढ़ती जा रही है जिससे बाजार में व्यापारी, घरों में महिलाएं और बच्चे परेशान हैं। बंदर बाजार में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे बाजार की सुरक्षा व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। बावजूद वन विभाग कोई ध्यान नहींं दे रहा है। उन्होंने बंदरों से शीघ्र निजात दिलाने की मांग की है। ज्ञापन भेजने वालों में व्यापार मंडल उपाध्यक्ष कविराज बगियाल, कोषाध्यक्ष अमन राणा, आशीष रावत, सुमन रांगड़ और राजवीर पंवार आदि शामिल थे।
विज्ञापन

रेंजर पूजा चौहान का कहना है कि लंबगांव क्षेत्र में कुछ समय पहले ही बंदर पकड़ने का अभियान चलाया गया था। फिर से कोई आदेश मिलने पर शीघ्र ही टीम बुलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें