फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: गैरी ब्राह्मणों की सड़क पर आवागमन करना हुआ मुश्किल

Sat, 09 Aug 2025 07:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुधारीकरण नहीं होने से सड़क पर जगह-जगह बनी है दलदल
विज्ञापन

लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर के गैरी ब्राह्मणों की सड़क कच्ची होने से सड़क पर जगह-जगह दलदल होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोग लंबे समय से सड़क सुधारीकरण की मांग कर रहे हैं लेकिन लोनिवि इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जिससे क्षेत्र के लोग खासे परेशान हैं।

क्षेत्र के राजेंद्र पंवार और रमेश पंवार ने बताया कि बिजपुर-पनियाला-भैंतलाखाल मोटर मार्ग से जुड़े गैरी ब्राह्मणों की तीन किलोमीटर सड़क चार साल पहले बनाई गई थी लेकिन अभी तक सड़क का डामरीकरण नहीं होने के कारण स्थिति खस्ताहाल बनी है। सड़क कच्ची होने के कारण बारिश के पानी से सड़क जगह-जगह दलदल हो गई है जिससे वहां वाहनों के टायर धंस रहे हैं।
विज्ञापन

सड़क पर कई जगह गड्ढे भी बने हैं। सड़क की बदहाल स्थिति होने के कारण सफर करना जोखिमभरा बना हुआ है। कई बार ऐसी स्थिति आ जाती है कि वाहनों के दलदल में फंसने के कारण लोगों को सामान पीठ पर लादकर पैदल नापना पड़ता है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण लगातार लोनिवि से सड़क के सुधारीकरण की मांग कर रहे हैं लेकिन सड़क का सुधारीकरण नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने लोनिवि से शीघ्र सड़क के सुधारीकरण कर डामरीकरण करने की मांग की है। इस बाबत लोनिवि के सहायक अभियंता सतीश भट्ट ने बताया कि सड़क कच्ची होने के कारण बारिश में दिक्कतें आती है। दलदल को ठीक करने के लिए जेसीबी मशीन को भेजा गया है। डामरीकरण की कार्यवाही जल्द शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें