प्रतापनगर के विधायक विजय सिंह पंवार और भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने थौलधार क्षेत्र का भ्रमण कर बूथस्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार जनहित के मुद्दों कर रही है।
बृहस्पतिवार को विधायक पंवार और जिलाध्यक्ष रतूड़ी न डोबरा-चांठी पहुंचकर व्यापारियों की समस्याओं का सुना। विधायक ने कहा कि डोबरा में स्थित व्यापारियों के टीनशेड नहीं हटाए जाएंगे। इसके लिए उन्होंने एसडीएम को भी निर्देश। इसके बाद तिवाड़गांव, बौंरगांव, उप्पू, मरोड़ा, कांडीखाल आदि का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से संवाद किया। कहा कि सरकार ने 14 साल से अधर में लटके डोबरा-चांठी पुल का निर्माण का बांध प्रभावितों की आवागमन की समस्या का दूर किया है। इस मौके मंडल अध्यक्ष राजेंद्र नेगी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र जुयाल, दिनेश भंडारी, विनोद भंडारी, आंनद सिंह मखलोगा, गोविंद रावत आदि मौजूद थे।