डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने कोरोना वायरस की तीसरी संभावित लहर को देखते हुए जिले के सभी पर्यटक स्थलों पर निगरानी के निर्देश दिए हैं। एक्टिव सर्विलांस के तहत जिले के पर्यटक स्थलों में व्यवसाय और निवासरत लोगों की संभावित गणना करते हुए न्यूनतम 25 प्रतिशत लोगों की हर 15 दिनों में सैंपलिंग की जाएगी।