धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय में विज्ञान संकाय की ओर से विज्ञान, तकनीकी और नवाचार का भविष्य शिक्षा कौशल पर आयोजित राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन वेबिनार आयोजित की गई।
रविवार को वेबिनार का प्राचार्य डा. अनिल कुमार नैथानी ने शुभारंभ किया। उन्होंने तकनीकी नवाचार को मानव इतिहास के लिए क्रांतिकारी पहल बताई। प्रेसीडेंसी कॉलेज चेन्नई के डा. शिव कुमार ने सीवी रमन और उनके शोध की जानकारी दी। जेएंडके विवि के प्रोफेसर यशपाल शर्मा ने प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर सहयोग करने, इकोलॉजी विज्ञानशास्त्री प्रो. जीएस रजवार ने क्रमिक विकास, पर्यावरणविद डा. मधु थपलियाल ने विज्ञान में महिलाओं की भूमिका बताई। मल्टीनेशनल फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज की मीनाक्षी उनियाल ने एक अणु के दवा बनने की यात्रा पर चर्चा की। न्यू कॉलेज चेन्नई के डा. आर सुगाराज सैमुअल ने भी नवाचार पर व्याख्यान दिया। इस मौके पर भौतिक विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र सती, डा. प्रियंका उनियाल, डा. मनीष बेलवाल, डा. कुलदीप सिंह, डा. शंकर मंडल, प्रिया भंडारी, अंकित रंजन, गौरव अवस्थी, लव बिजल्वाण, डा. रश्मि उनियाल, डा. शैलजा रावत, डा. चंदा टी नौटियाल, चेतन भट्ट, डा. सृचना सचदेवा मौजूद मौजूद थे।