फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: उच्च शिक्षा के बाद स्वरोजगार के अवसर के बारे में बताया

Fri, 09 Oct 2026 04:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
उच्च शिक्षा के बाद स्वरोजगार के अवसरों के बारे में बताया
विज्ञापन

नई टिहरी।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में कौशल विकास एवं उद्यमिता विकास पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला में छात्रों को उच्च शिक्षा के बाद करियर के विकल्पों, स्वरोजगार और उद्यमिता के अवसरों के बारे बताया। प्राचार्य प्रो़ प्रीति कुमारी ने कहा कि डिजिटल युग में तकनीक का प्रभावी उपयोग, व्यावहारिक कौशल विकास और निरंतर सीखने की प्रवृत्ति युवाओं को बेहतर भविष्य की ओर ले जा सकती है।
समाजशास्त्र के विभागाध्यक्ष डा.अनिल भट्ट, समन्वयक डा.संजय कुमार ने छात्रों को अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप करियर चुनकर स्वरोजगार के नए अवसर तलाशने के लिए प्रेरित किया। आपदा प्रबंधन के मास्टर ट्रेनर अनिल सकलानी ने छात्रों को आपदा की स्थिति में खोज एवं बचाव कार्यों के बारे में बताया। इस मौके पर डॉ. अनिल भट्ट, डॉ. डीएस तोपवाल, डॉ. नूर हसन, डॉ. ऋतुराज पंत, डॉ. संजय कुमार, डॉ. हिमानी, डॉ. मीनाक्षी शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

संवाद



टीम ने स्कूल की गतिविधियों को परखा
थत्यूड़ (टिहरी)। राइंका मरोड़ा सकलाना में दो दिवसीय नामिक निरीक्षण का समापन हो गया। निरीक्षण टीम में शामिल मुकेश बहुगुणा ने बताया कि निरीक्षण में पूरे पैनल ने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, सांस्कृतिक, खेलकूद, अनुशासन, प्रशासनिक सहित अन्य कार्यों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यालय में मानकों के अनुरूप कार्य किया जा रहा है। समापन पर छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य बीआर शर्मा ने टीम के सदस्यों को विद्यालय में होने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया। इस मौके पर जीआईसी नरेंद्रनगर प्रधानाचार्य दिनेश कुमार, संजीव बडोनी, विनय भट्ट, बीआर शर्मा, अनूप थपलियाल, सुशील कुमार, इंद्रदेव विशिष्ठ, मनोज सकलानी, नवीन भारती, राजेंद्र रावत आदि मौजूद थे।
संवाद
जारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें