फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: श्रमदान व साइबर गतिविधियों की जानकारी दी

Fri, 30 Oct 2026 05:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। भारत स्काउट एवं गाइड का प्रदेश स्तरीय स्काउट मास्टर और गाइड कैप्टन बेसिक कोर्स प्रशिक्षण पहली बार भिलंगना ब्लॉक में सात दिवसीय शिविर आयोजित हुआ।
विज्ञापन

पीएमश्री बाल गंगा राजकीय इंटर कॉलेज, केमरा-केमर में आयोजित प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को देश सेवा, श्रमदान, साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव, स्काउट की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई। जीआईसी केमरा केमर में बीईओ व मुख्य आयुक्त भारत स्काउट एवं गाइड सुनील सिंह कार्की की अध्यक्षता में आयोजित शिविर का उप जिलाधिकारी मंजू राजपूत ने समापन किया।
थानाध्यक्ष घनसाली प्रशांत बहुगुणा ने साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव और अन्य सामाजिक विषयों पर जानकारी दी। सीएचसी बेलेश्वर की चिकित्सक डॉ. निधि शर्मा ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया। प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट राम सिंह नेगी, प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त गाइड रेवती बिष्ट, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट केएल शाह, जिला संगठन आयुक्त गाइड अंजू रानी शर्मा, जिला आयुक्त रमेश रतूड़ी, ब्लॉक प्रशिक्षण आयुक्त बालकृष्ण उपाध्याय, ब्लॉक आयुक्त दाताराम पुर्वाल, ब्लॉक सचिव सुनील कड़ाकोटी, ब्लॉक संगठन आयुक्त भगवती रयाल और संगीता चौहान ने प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन को स्काउटिंग की गतिविधियों, कार्यप्रणाली और सामाजिक दायित्वों की जानकारी दी। इस मौके पर पीएम श्री बाल गंगा जीआईसी के प्रधानाचार्य विजयपाल शाह, विजय राज मियां, रामचंद्र शाह, लोकेंद्र रावत, भगवती टम्टा, शैलेंद्र गैरोला, दीपक राज कपूर, हर्षमणि उनियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें