नई टिहरी। उत्तराखंड बहुउद्देशीय वित्त एवं विकास निगम के सहयोग से सोशल विकास टेक्निकल फाउंडेशन नई टिहरी की ओर से आयोजित चार माह के ब्यूटीशियन, कंप्यूटर और सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। समापन पर संस्थान की ओर से उन्हें प्रमाणपत्र देकर स्वरोजगार शुरू करने की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, मंडल अध्यक्ष विजय कठैत, अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी किशन चौहान, कुंवर सिंह सजवाण ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर समापन किया। जिलाध्यक्ष रावत ने कहा कि सरकार स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर कौशल विकास का प्रशिक्षण देकर लोगों को हुनरमंद बना रही है।
अपर समाज कल्याण अधिकारी चौहान ने विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। संस्थान के निदेशक धीरेंद्र भंडारी ने बताया कि चार माह तक महिलाओं को ब्यूटीशियन, कंप्यूटर बेसिक कोर्स और सिलाई का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर पूर्व बीडीसी सदस्य, पंकज बरवाण, प्रशिक्षक मनीषा, रिंकी मौजूद रहे। संवाद