करीब डेढ़ दशक से कांग्रेस में सक्रिय रहे राकेश सिंह राणा, जयवीर सजवाण कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी की लंबी सेवा की है, लेकिन फिर भी तवज्जो नहीं मिली। लिहाजा भाजपा का दामन थामा है।
कई भाजपाई कांग्रेस में शामिल
लंबगांव (टिहरी)। भाजपा के प्रतापनगर ब्लाक उपाध्यक्ष बरफ चंद रमोला अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए।
माजफ में आयोजित कार्यक्रम में विधायक विक्रम नेगी ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर उनके साथ रोशन मिश्रवाण, रणवीर मिश्रवाण, रजपाल मिश्रवाण, विनोद मिश्रवाण, विपिन मिश्रवाण, रमेश मिश्रवाण भी शामिल हुए। उधर, भाजपा नेता वीर सिंह रावत, निहाल सिंह रावत, अव्वल सिंह रावत, विनोद रावत भी भाजपा में शामिल हुए।