विजेताओं को नगर पालिकाध्यक्ष ने पुरस्कार देकर किया सम्मानित
नई टिहरी। पूर्व पालिकाध्यक्ष व राज्यांदोलनकारी स्व. राकेश सेमवाल और स्व. गंभीर सिंह कठैत की स्मृति में क्लीन हिमालय ग्रीन हिमालय पहल पर बौराड़ी में ओपन कैरम और शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कैरम में रघुवीर सिंह और प्रसाद की जोड़ी, शतरंज में विनोद सिंह विजेता बने।
पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कहा कि युवाओं को खेल से जोड़ने के लिए वह योजना बना रहे हैं। खासकर खेल मैदान तैयार करना उनकी प्राथमिकता रहेगा। संगठन के अध्यक्ष दिव्यांशु रावत ने बताया स्व. सेमवाल और स्व. कठैत फुटबाॅल, कैरम सहित अन्य कई खेलों के बेहतर खिलाड़ी थी। उन्हें श्रद्धांजलि देने और युवाओं को जोड़ने के लिए यह आयोजन किया।
कैरम प्रतियोगिता में 16 और शतरंज में 32 खिलाड़ियों ने भाग लिया। नाकआउट के आधार पर प्रतियोगिता खेली गई। कैरम में अभिषेक सरियाल और अनिल नेगी की जोड़ी जबकि शतरंज में तनुज रावत उपविजेता बने। कैरम की विजेता टीम को 3100, उपविजेता को 2100 और शतरंज के विजेता को 2100 व उपविजेता को 1100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर रामेश्वरी कठैत, सेंट एंथोनी पब्लिक स्कूल के निदेशक गौतम बिष्ट, दौलत रावत, प्रकाश रावत, जगदीश झल्डियाल, संजय घिल्डियाल, गंगा भगत नेगी, प्रदीप रावत, शुभम, रोहित, राघव, कार्तिक, प्रियांशु, मोहित मौजूद रहे।