फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान नाइट राइडर ने जीता उद्घाटन मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर के खेल मैदान मंगलवार से ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हुए। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच इमरान नाइट राइडर ने जीता। टूर्नामेंट के लिए पहले दिन आठ टीमों ने पंजीकरण करवाया। यह टूर्नामेंट पांच नवंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ कांग्रेस शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, थौलधार के पूर्व कनिष्ठ प्रमुख कुलदीप पंवार, सभासद शक्ति प्रसाद जोशी ने किया। उन्होंने कहा कि युवाओं के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए खेल जरूरी हैं। पहले दिन दो मैच हुए। पहले मैच में इमरान नाइट राइडर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी कर 10 ओवर में 91 रन का लक्ष्य रखा। जबकि जवाब में उतरी विद्या मंदिर की टीम 10 ओवर में 80 रन ही बना पाई। इस तरह इमरान नाइट राइडर ने 11 रन से मैच जीत लिया। दूसरा मैच टिहरी टाइगर और टिहरी वॉरियर के बीच खेला गया। टिहरी टाइगर ने आठ ओवर से मैच जीता। मधु बडोनी मैन ऑफ द मैच बने। इस मौके पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रदीप सकलानी, पूर्व विवि प्रतिनिधि आदर्श भट्ट, आदित्य भट्ट, दीपक चमोली, सुरेंद्र बिष्ट, मानवेंद्र शाह, मानेंद्र रावत, सौरव भट्ट, संजय ममगाईं और सत्यम भट्ट मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें