फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: लस्यालगांव-बछड़गांव मोटर मार्ग का सुधारीकरण शुरू

Tue, 14 Oct 2025 07:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य योजना से 161.32 लाख की लागत से बनेगी पांच किमी सड़क
विज्ञापन


घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक के बासर पट्टी में लस्यालगांव- बछड़गांव मोटर मार्ग की मरम्मत का कार्य शुरू होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। स्थानीय लोग लंबे समय से खस्ताहाल पड़ी पांच किमी सड़क का सुधारीकरण करने की मांग कर रहे थे। सड़क का सुधारीकरण कार्य 161.32 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा।
मंगलवार को लस्यालगांव-गडारा-अमरसर-बछड़गांव पांच किमी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। घनसाली विधायक प्रतिनिधि विक्रम असवाल और जिला पंचायत सदस्य धनपाल बिष्ट ने विधिवत पूजा-अर्चना कर पांच किमी सड़क का सुधारीकरण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि लस्यालगांव और अमरसर क्षेत्र के लोग लंबे समय से सड़क का सुधारीकरण कार्य कराने की मांग करते आ रहे थे।
विज्ञापन

विधायक शक्तिलाल शाह ने इस पांच किमी सड़क को अपनी प्राथमिकता में रखते हुए राज्य योजना से 161.32 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। सड़क का नव निर्माण होने से निश्चित ही क्षेत्र के लोगाें को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि विधायक शाह ने जनता से जो वादे किए हैं, वह धीरे-धीरे पूरे किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने लोनिवि को इस सड़क का नव निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करने को कहा है। उन्होंने कहा कि नैक्वाड़ा और तितराणा क्षेत्र के ग्रामीणों को भी जल्द ही मोटर मार्ग की सौगात मिलेगी। इसके साथ ही बासर पट्टी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सुविधा जल्द प्रदान की जाएगी। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश लाल, राकेश बिष्ट, राजेंद्र परमार, उदय नेगी, राजेंद्र चौहान, नरेश रतूड़ी, सूर्य प्रकाश रतूड़ी, हुकम सिंह, रतन रावत, सुचिता देवी रतूड़ी, गुड्डी देवी, रुक्मणी देवी, रामप्यारी देवी व लोनिवि के सहायक अभियंता महक सैनी, सुनील नौटियाल, काशीराम और शुभम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें