कोरोना संक्रमण से प्रभावित हुए परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए अथरवनी फाउंडेशन महाराष्ट्र ने हाथ बढ़ाए हैं। फाउंडेशन ने चंबा ब्लॉक के नैलबागी गांव में जरूरतमंदों को फर्स्ट एड बॉक्स, ऑक्सीमीटर, स्ट्रेचर, राशन किट, मास्क, सैनिटाइजर और मल्टी विटामिन की दवाइयां वितरित की। फाउंडेशन से जुड़े आशीष ने बताया कि नैलबागी सड़क से करीब चार किमी दूरी पर है, जिससे ग्रामीणों को कई समस्याएं होती हैं। ऐसे में संस्था ने ग्रामीणों को राशन किट दी है। इस मौके पर मेघा मल्ल, शीतल, मनीष, सुरेश पुंडीर, मातवर सिंह, मकान सिंह, रुकमा देवी आदि मौजूद थे।