फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: आईआईएमटी मेरठ, कोटद्वार, गढ़वाल ने जीते मैच

Sat, 07 Mar 2026 08:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरी झील महोत्सव के तहत बौराड़ी स्टेडियम में दूसरे दिन फुटबाल टूर्नामेंट के पांच मैच खेले गए
विज्ञापन


नई टिहरी। बौराड़ी स्टेडियम में जनरल केएम करिअप्पा फुटबाल टूर्नामेंट के दूसरे दिन पांच टीमों के बीच मुकाबला खेला गया। टूर्नामेंट का पहला मैच आईआईएमटी मेरठ, दूसरा मैच कोटद्वार, तीसरा 16 गढ़वाल राइफल्स, चौथा 7 गढ़वाल राइफल्स तथा पांचवां और अंतिम मैच 13 गढ़वाल ने जीतकर अगले राउंड में प्रवेश किया।

टिहरी झील महोत्सव के तहत बौराड़ी स्टेडियम में फुटबाल टूर्नामेंट का पहला मुकाबला दिल्ली पुलिस और आईआईएमटी मेरठ की टीम के बीच खेला गया, जिसमें मेरठ की टीम ने 5-3 से जीत दर्ज की। दूसरा मैच कोटद्वार और चंडीगढ की टीमों की बीच खेला गया जिसमें कोटद्वार की टीम ने चंडीगढ़ की टीम को 1-शून्य हराया।
विज्ञापन

तीसरा मैच 16 गढ़वाल राइफल्स और सम्राट क्लब टिहरी के बीच खेला गया,जिसमें 16 गढ़वाल राइफल्स ने 3-2 से हराकर जीत दर्ज की। चौथा मैच 7 गढ़वाल राइफल्स दून बेरियर के बीच खेला गया, जिसमें 7 गढ़वाल राइफल्स ने 5-4 से जीत हासिल की। टूर्नामेंट का पांचवां मैच 13 गढ़वाल राइफल्स और ओल्ड स्टार के बीच हुआ,जिसमें 13 गढ़वाल ने 3-1 से ओल्ड स्टार को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।
टूर्नामेंट से जुड़े दर्शन गुसाईं ने बताया कि रविवार को टूर्नामेंट के चार मैच खेले जाएंगे। इससे पूर्व टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण, पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, डीडीओ मौ़ असलम ने खिलाड़ियों से परिचय लेते हुए टूर्नामेंट का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ़ राकेश भूषण गोदियाल, संजय घिल्डियाल, सुनील खंडूरी, बेताल सिंह, विरेंद्र सिंह, सरिता सजवाण, मंजीत सजवाण, अबरार अहमद, बद्री प्रसाद सकलानी, हनुमंत महर मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें