फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण नहीं होने पर होगी आरपार की लड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वीकृति के पांच साल बाद भी थौलधार ब्लॉक की सांकरी-बरनोली-बमराड़ी मोटर मार्ग का निर्माण शुरू न होने पर ग्राम पंचायत बमराड़ी के लोगों ने आरपार की लड़ाई की चेतावनी दी है। ग्राम प्रधान संगीता देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल डीएम मंगेश घिल्डियाल से मिला।
विज्ञापन

बमराड़ी के ग्रामीणों ने बताया कि सड़क नहीं होने से उन्हें चार किमी की खड़ी चढ़ाई पार करनी पड़ रही है। कहा कि सांकरी-बरनोली-बमराड़ी सड़क मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल है। 2015 में चार किमी सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली थी। प्रथम चरण में सड़क निर्माण के लिए लोनिवि चंबा को 58 लाख की वित्तीय स्वीकृति मिली थी। करीब चार किमी लंबे मार्ग के लिए चार करोड़ की डीपीआर शासन को भेजी गई थी, लेकिन अभी तक स्वीकृति नहीं मिल पाई है। प्रतिनिधिमंडल में शंभू प्रसाद सकलानी, ओमप्रकाश भट्ट, जमुना प्रसाद भट्ट, हरिलाल भट्ट, सीताराम भट्ट, गजेंद्र भट्ट, महावीर भट्ट, गंगाराम भट्ट, जीतमणि भट्ट, केशर भट्ट, राधेश्याम, रामस्वरूप शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें