फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क खुली होती तो शायद बच जाती बिंद्रा

Wed, 12 Oct 2016 09:13 PM IST
हेमवती नंदन भट्ट / अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
सड़क - फोटो : file photo
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग की बंद सड़क को लेकर लापरवाही ने एक महिला की जान ले ली। टिहरी जिले के सुदूरवर्ती गांव गंगी की एक घायल महिला ने समय से इलाज नहीं मिलने से रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


करीब तीन महीने से बारिश से क्षतिग्रस्त देवलंग-रिही मोटर मार्ग को विभाग अभी तक दुरुस्त नहीं कर पाया है। इससे लोगों को जोखिम उठाकर पैदल यात्रा करनी पड़ रही है। सड़क बंद होने से सुदूरवर्ती गांव में राशन के साथ ही जरूरी वस्तुओं का संकट गहरा गया है। बीते दिनों ग्रामीण महिला बिंद्रा (26) पत्नी स्व. दलीप जंगल में घाट काटते समय पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर घायल हो गई।

ग्रामीण किसी तरह से उसे पीठ पर उठाकर गांव से नौ किमी. पगडंडियों के सहारे रिही रोड हैड पर पहुंचे। लेकिन सड़क दुरुस्त नहीं होने से महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए उन्हें कोई वाहन नहीं मिल पाया। ग्रामीण उसे लेकर पैदल ही देवलंग के लिए चल पड़े। ग्राम प्रधान नैन सिंह राणा ने बताया कि समय पर उपचार नहीं मिलने से महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

प्रधान ने बताया कि मार्ग पैदल और खच्चरों के चलने लायक भी नहीं है।

तीन महीने से गंगी गांव में राशन की आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है, जिससे लोगों के सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है। सड़क सुधारने के लिए पीडब्लूडी से लेकर प्रशासन तक के जिम्मेदार अफसरों से शिकायत की जा चुकी है, मगर कोई सुनवाई नहीं कर रहा है।

दो बच्चे हो गए अनाथ
मृतका बिंद्रा के पति दलीप की बीते साल मृत्यु हो चुकी है। वह किसी तरह से अपने दो बच्चों का पालन पोषण करती थी। अब बच्चों के सिर से मां का साया भी उठ गया।


तीन महीने से सड़क बंद होने का मामला संज्ञान में नहीं आया है । अगर ऐसा है तो यह गंभीर विषय है, मामले में वस्तुस्थिति की जानकारी हासिल कर पीडब्लूडी के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

इंदुधर बौड़ाई, जिलाधिकारी टिहरी ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें