फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर 12 से भूख हड़ताल

Fri, 06 Nov 2026 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। मेडिकल कॉलेज निर्माण संयुक्त संघर्ष समिति ने शासनादेश जारी नहीं होने पर 12 नवंबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है। समिति के मीडिया प्रभारी महिपाल सिंह नेगी ने बौराड़ी के गणेश चौक धरना स्थल पर पत्रकार वार्ता में बताया कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य जीतराम भट्ट भूख हड़ताल पर बैठेंगे। 11 नवंबर को भूख हड़ताल के स्थान की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लंबे समय से आंदोलन के बावजूद सरकार ने मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर कोई सकारात्मक पहल नहीं की। गैरसैंण विधानसभा सत्र में भी टिहरी मेडिकल कॉलेज के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया, जबकि पिथौरागढ़ और रुद्रपुर में मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए 1.60 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। समिति सदस्य चंडी प्रसाद डबराल ने कहा कि छमुंड गांव के पास मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि तलाशने का कोई प्रस्ताव टिहरी विधायक को नहीं दिया गया है। समिति ने जिला अस्पताल को 300 बेड का करने और अपग्रेड करने की मांग भी उठाई।

इस मौके पर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, समिति संयोजक डॉ. राकेश भूषण गोदियाल, भगवान सिंह रावत, भगवान चंद रमोला, सुंदरलाल उनियाल, शिवराज सजवाण, संदीप रावत, त्रिलोक चंद रमोला, कमल सिंह महर, लखवीर चौहान, विजय सिंह नेगी और किशोरी लाल चमोली मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें