फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से निर्माणाधीन मकान ध्वस्त

Fri, 24 Jul 2015 05:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जाखणीधार ब्लॉक के ग्राम ढुंगमंदार में भारी बारिश के कारण खोला नामे तोक में दो निर्माणाधीन आवासीय भवन ध्वस्त हो गए।
विज्ञापन


पीड़ितों ने मौके पर पहुंचे राजस्व उपनिरीक्षक से मुआवजा देने की मांग की है। पीड़ित कलम सिंह रमोला और हुकम सिंह रमोला ने बताया कि अपनी जमा पूंजी से खोला नामेतोक में दो-दो कमरे बना रहे थे जिसका निर्माण कार्य पूरा होकर अब छत डालने की तैयारी चल रही थी, लेकिन पिछले एक-दो दिनों से हुई भारी बारशि से कारण हुए भूधंसाव से सारी मेहनत पर पानी फिर गया है।

हादसे में उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। भूधंसाव होने से चमन सिंह के मकान को भी खतरा हो गया है। उसके आंगन के आगे हुए भूधंसाव वाली जगह पर जल्द दीवार नहीं लगाई गई तो आवासीय भवन को भारी खतरा पैदा हो सकता है। उन्होंने राजस्व विभाग से आपदा मद में जल्द सुरक्षा दीवार लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे राजस्व उपनिरीक्षक भगवती प्रसाद ममगाईं ने बताया कि निर्माणाधीन भवन ध्वस्त होने से उन्हें काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। जबकि दूसरे मकान भी खतरे की जद में आ गया है। पटवारी ने कहा कि नुकसान की रिपोर्ट जल्द जिला प्रशासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें