फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: महिलाओं को सम्मानित किया

Fri, 06 Nov 2026 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने रजाखेत में लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में दीपावली मिलन कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया। विधायक नेगी ने कहा कि अपने कार्यकाल में उन्होंने महिलाओं,प्रतिभावान छात्रों, शिक्षकों, प्रगतिशील किसानों, खेलकूद के प्रतिभाशाली छात्रों सहित समाज में बेहतर कार्य करने वाले गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित करने का कार्य किया है। कहा कि 2027 में कांग्रेस सत्ता में आई तो महिलाओं को आत्मनिर्भर व युवाओं को स्वरोजगारी बनाने पर काम किया जाएगा। कहा कि पहाड़ की महिलाएं काफी मेहनती होती हैं, उन्हें केवल संसाधनों और सहयोग की आवश्यकता होती है। विधायक ने कहा कि राज्य निर्माण में महिलाओ का बड़ा योगदान रहा है। हंसा धनाई, बेलवती चौहान के संघर्षाे व बलिदान को हमेशा याद किया जाता रहेगा। उन्होंने दिवंगत अंकिता भंडारी को याद करते हुए कहा कि हत्याकांड ने पहाड़ के आम जनमानस को झकझोर कर रख दिया। लेकिन सरकार मामले में चुप्पी साधे हुए है। इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला, संगीता पेटवाल, मंजू रावत, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशा रावत, प्यारी देवी, हंसा रमोला, किशोरी लाल पेटवाल, गंभीर सिंह नेगी, पूर्णांनंद रतुड़ी, भीम सिंह सजावाण, राजेंद्र भट्ट, शैलेंद्र नौटियाल, प्रधान रेखा देवी, शकुंतला देवी, किशोर मंद्रवाल, मस्त राम पेटवाल, विनोद नेगी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें