फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: नव दुर्गा मंदिर सौंदर्यीकरण के लिए एक करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Fri, 06 Nov 2026 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। जिला मुख्यालय स्थित नव दुर्गा मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। जिससे मंदिर की साज-सज्जा सहित अन्य जरूरी कार्य संपादित होंगे। तीर्थाटन के क्षेत्र में यह मंदिर टिहरी का प्रमुख स्थल है।
विज्ञापन

टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने बताया कि धनतेरस की पर्व पर सीएम धामी ने नई टिहरी के नव दुर्गा मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 1 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी है। बताया कि वर्तमान में मंदिर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के तत्वावधान में संचालित हो रहा है। टिहरी बांध बनने के बाद पुनर्वास विभाग ने इस मंदिर की स्थापना नई टिहरी में की थी। लेकिन कई साल बीत जाने के बाद बजट के अभाव में मंदिर पर रंग-रोगन, सौंदर्यीकरण सहित अन्य जरूरी कार्य नहीं हो पाए। कहा कि उनके प्रस्ताव पर सीएम धामी ने यह अहम कर घोषणा की है। बताया इसके अलावा टिहरी जिले में रघुनाथ मंदिर,रघुनाथ पुरम के सौंदर्यीकरण के लिए 10 लाख, बगासू महादेव मंदिर चंबा ब्लॉक के लिए 20 लाख, सिद्धपीठ श्री राजेश्वरी मंदिर जलेड के सौंदर्यीकरण के लिए भी 10 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई है। विधायक ने इस पर सीएम धामी और विभागीय मंत्री का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें