फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: खेड़ा और हाडीसेरा में स्वास्थ्य उप केंद्रों का जल्द होगा निर्माण

Wed, 09 Sep 2026 06:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। खेड़ा और हाडीसेरा में स्वास्थ्य उप केंद्र का निर्माण जल्द पूरा होने की उम्मीद जगी है जिसके बाद स्थानीय लोगों को निकटवर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं का लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन

जौनपुर ब्लॉक के खेड़ा और नरेंद्रनगर के हाडीसेरा में लंबे समय से स्वास्थ्य उप केंद्रों के निर्माण की मांग की जा रही थी। दोनों गांवों में करीब 1 करोड़ 58 लाख 88 हजार की धनराशि से सिंचाई विभाग उप केद्रों का निर्माण कार्य करवा रहा है। शासन की ओर से छह माह पूर्व प्रत्येक उप केंद्र के निर्माण के लिए 79. 44 लाख की धनराशि जारी की गई थी। उप केंद्रों के शुरू होने के ग्रामीणों को घर के पास छोटी-मोटी बीमारियों का उपचार के साथ गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण और जांच की सुविधा मिलने लगेगी।
सीएमओ डॉ़ राम प्रकाश का कहना है कि खेड़ा उपकेंद्र का कार्य करीब 60 प्रतिशत तथा हाडीसेरा का 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। अगले तीन से चार से माह के भीतर उपकेंद्र बनकर तैयार होने की उम्मीद है। कार्यदायी संस्था को समय पर उपकेद्रों के भवनों का निर्माण पूरा करने को कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें