नई टिहरी में अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक लेती डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव।
- फोटो : NEW TEHRI
जिला सभागार में बृहस्पतिवार को कोविड-19 टीकाकरण हेतु गठित जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि जनवरी प्रथम सप्ताह में टीकाकरण आने की संभावना है। सीएमओ को वैक्सीनेशन के लिए ठोस कार्य योजना बनाने को कहा। टीकाकरण के सुरक्षित रखरखाव हेतु कोल्ड चैन मेंटेन हेतु आइस बॉक्स, डीप फ्रीजर, जनरेटर सहित जरूरी सामग्री आवश्यकतानुसार समय पर क्रय कर ले। बैठक में सीडीओ अभिषेक रुहेला, प्रभारी सीएमओ डा. दीपा रूबाली, एसीएमओ डा. मनोज वर्मा, सीएमएस डा. अमित राय, डीईओ बेसिक सुदर्शन सिंह बिष्ट, जिला कार्यक्रम अधिकारी संदीप अरोड़ा उपस्थित रहे। ब्यूरो