गजा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 95 लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाई वितरित की गई। शिविर का शुभारंभ प्रगतिशील जन विकास संगठन गजा के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद उनियाल और गौंसारी के पूर्व प्रधान मान सिंह चौहान ने किया। जौलीग्रांट अस्पताल के विशेषज्ञ डॉ. मनोज कुमार, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वाति बिजल्वाण ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।