फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को नशे से दूर रखने का उठाया बीड़ा

Sun, 04 Sep 2016 09:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
विज्ञापन
नशा - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
राजकीय इंटर कालेज रगड़ गांव में तैनात एक शिक्षक ने वर्षों से युवाओं को नशे से मुक्ति दिलाने का बीड़ा उठाया है। उनके जनजागरण अभियान चलाने पर अब तक पांच हजार से अधिक छात्रों ने शराब और अन्य किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन


चंबा के निकट केमरी गांव के डा. राकेश प्रसाद उनियाल ने बचपन से ही नशे के कारण कई परिवारों को उजड़ते हुए देखा। उन्होंने तभी से इसके खिलाफ लड़ने का मन बना लिया था। स्कूली शिक्षा गांव में होने के बाद एमए, बीएड और  पीएचडी करने के बाद अध्यापन को आजीविका का साधन बनाया।

वर्ष 2002 में चमोली जनपद के राइका चांदपुर में नियुक्ति हुई। स्कूल में अध्यापन कार्य के साथ ही जागरूकता अभियान के माध्यम से बच्चों को नशे के खिलाफ लामबंद करना भी शुरू किया। टिहरी जिले के जीआईसी रगड़ गांव में स्थानांतरण होने के बाद भी उन्होंने अभियान को जारी रखा।
विज्ञापन


अब उन्होंने जागरूकता अभियान के साथ ही छात्रों से नशे के खिलाफ संकल्प पत्र भरवाने का काम शुरू किया। इसके तहत अब तक पांच हजार से अधिक छात्रों ने नशे से दूर रहने का संकल्प पत्र भरा है। इस कार्य के लिए विभाग ने उन्हें सम्मानित भी किया है। राकेश उनियाल का कहना है कि नशीले पदार्थ बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी बाधा हैं। नशे के सेवन से शरीर खोखला और बौद्धिक क्षमता नष्ट हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें