फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: रामलीला में हनुमान ने लंका दहन का मंचन किया

Mon, 16 Nov 2026 05:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। नरेंद्रनगर रामलीला समिति की ओर से संचालित 68वीं रामलीला में हनुमान और रावण संवाद, लंका दहन आदि का मंचन हुआ। रामलीला मंचन की सुंदर प्रस्तुति पर कलाकारों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। रामलीला समिति के अध्यक्ष रमेश ससवाल ने बताया कि रामलीला में पहुंचे उत्तर प्रदेश सनातन धर्म विकास परिषद अध्यक्ष नरसिंह पीठाधीश्वर रसिक महाराज ने लोगों से भगवान राम के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर द्वारिका प्रसाद जोशी, संतोष राणा, सुरेश शर्मा, भगवान सिंह राणा, वीर विक्रम सिंह रावत, भरत सिंह राणा, रविंद्र खट्टर, पवन, दिनेश कंडवाल, महेश गुसाईं आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन





जंगली जानवरों के उत्पात से खेती छोड़ रहे लोगलंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर विधानसभा से उत्तराखंड क्रांति दल के प्रत्याशी पंकज व्यास ने रैली निकाली। लंबगांव बाजार स्थित वाहन पार्किंग में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि 26 सालों से प्रदेश राष्ट्रीय दलों की सरकारें हैं। जंगली जानवरों के उत्पात के कारण लोगों ने खेती करना छोड़ दिया है। रोजगार के लिए युवा पलायन कर रहे हैं। उच्च शिक्षा के अभाव से पहाड़ का छात्र मैदानी क्षेत्रों का रुख कर रहा है। इस मौके पर सोदन कुडियाल, सुरेंद्र कुकरेती, जय प्रकाश उपाध्याय, नारायण सिंह राणा, बिहारी लाल जगुड़ी, किरण रावत, रामदेव कलूउा, मुकेश रावत आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें