फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार ने बैल को मारा, लंबगांव में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुडी गांव के किसान गुलाब सिंह रावत के बैल को गांव के पास ही घात लगाए गुलदार ने मार डाला। बैल को चरने के लिए गांव के नजदीक ही छोड़ा गया था। ग्रामीणों के शोर मचाने के बावजूद गुलदार वहीं जमा रहा। इससे ग्रामीणों में खौफ है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सुंदर सिंह रावत, वन पंचायत सरपंच बचन सिंह रावत ने वन विभाग से पीड़ित परिवार को बैल का मुआवजा दिए जाने के साथ ही पिंजरा लगाए जाने की मांग की है।
उधर, प्रतापनगर ब्लॉक स्थित भदूरा पट्टी के सौड़, बनकुंडाली, कुड़ी, लिखवारगांव, आबकी आदि गांवों में भी गुलदार की दहशत बनी हुई है। शाम होते ही ग्रामीण गुलदार के डर से घरों में दुबकने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें