फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माणदा के रास्ते में घायल मिला गुलदार

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर वन प्रभाग के गजा क्षेत्र के माणदा में एक गुलदार घायल अवस्था में पड़ा मिला। स्कूल जाते वक्त सुबह बच्चों ने गुलदार को रास्ते के समीप पड़ा हुआ देखा। गुलदार जोर-जोर से दहाड़ रहा था और अपनी जगह से खड़ा नहीं हो पा रहा था। गुलदार की दहाड़ सुनकर बच्चे डर गए और भागकर गांव लौट गए। घर पहुंचने पर बच्चों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। एक घंटे की मशक्कत के बाद वन कर्मियों ने किसी तरह रेस्क्यू कर गुलदार को पिंजरे में कैद किया। रेंज अधिकारी विवेक जोशी ने बताया कि गुलदार की उम्र दो से तीन साल के बीच होगी। उसकी रीढ़ की हड्डी पर चोट लगी है। हो सकता है कि गुलदार रात के वक्त चट्टान से नीचे गिरा हो। रेस्क्यू कर गुलदार को उपचार के लिए चिड़ियापुर ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें