फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां कलिंका की डोली 11 से निकलेगी भ्रमण पर

विज्ञापन
मां भगवती कांलिका की डोली। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
बटखेम से मां भगवती कालिंका की डोली 11 अक्तूबर शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को अपने मूल स्थान केदारखंड के भ्रमण पर निकलेगी। इसी दिन कालीमठ में कालरात्रि पूजन और रात्रि जागरण किया जाएगा। दूसरे दिन 12 अक्तूबर को मां भगवती की डोली केदारनाथ भगवान की गद्दी ऊखीमठ पहुंचेगी। वहां से काली फाट पट्टी के फेगू गांव में नवरात्र पूजन में शिरकत करने के बाद गुप्तकाशी में काशीविश्वनाथ और त्रिजुगीनारायण से होकर रात्रि विश्राम के लिए सैनिक होटल गुप्तकाशी पहुंचेगी। मां कलिंका मंदिर के पुजारी पंडित सुधीर प्रसाद बेलवाल ने बताया कि 13 अक्तूबर को डोली मां भगवती धारी देवी, श्रीनगर में कमलेश्वर महादेव मंदिर और देवलगढ़ में मां राजराजेश्वरी मंदिर के दर्शन करने के बाद अपने स्थान बटखेम पहुंचेगी। डोली यात्रा संपन्न होने के बाद बटखेम में 24 अक्तूबर को 39 वां भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस तीन दिवसीय कालीमठ यात्रा में महिला ढोल वादक ऊषा देवी भी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें