टिहरी वन प्रभाग के अंतर्गत टिहरी रेंज के कोटीगाड़ गांव के पास जंगल में एक गुलदार मृत पड़ा मिला। घास लेेेने जंगल गई महिलाओं ने गदेरे में एक गुलदार मृत पड़ा देखा। सूचना पर वनकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। रेंज अधिकारी आशीष डिमरी ने बताया कि गुलदार की उम्र 15-16 साल के लगभग होगी। शरीर पर कहीं भी चोट के कोई भी निशान या घाव नहीं है। हो सकता वृद्ध गुलदार वहां कोटीगाड़ में पानी पीने आया होगा और फिसलने से उसकी मौत हो गई।