फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवकाश में भी कक्षाएं चला रहे अतिथि शिक्षक

Mon, 02 Jan 2017 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिलंगना ब्लॉक में कार्यरत अतिथि शिक्षक शीतकालीन अवकाश में भी कक्षाएं संचालित कर छात्र-छात्राओं से बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी करा रहे हैं, जबकि वहां कार्यरत स्थायी शिक्षक अवकाश पर चले गए हैं।
विज्ञापन

शिक्षक विहीन स्कूलों में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई के लिए अतिथि शिक्षकों की तैनाती की गई है, जिसमें भिलंगना ब्लॉक के शिक्षक विहीन 38 विद्यालयों में 117 अतिथि शिक्षक सर्दी के अवकाश में भी कक्षाएं संचालित कर रहे हैं।

जबकि स्कूलों में तैनात अन्य स्थायी शिक्षक एक जनवरी से अवकाश पर चले गए। गेस्ट टीचर इस कड़ाके की ठंड मेें भी बच्चों को बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी करवाने में जुटे हैं। अतिथि शिक्षक अखिलेश जोशी, डा. कुंवर सिंह, दिनेश, ममता, कविता और सुमन आदि ने बताया कि स्कूलों में सर्दी का अवकाश चल रहा है, लेकिन गेस्ट टीचरों ने अपने विषय का कोर्स पूरा कराने के साथ ही छात्रों से बोर्ड परीक्षा की तैयारी कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


अभिभावक भगवान सिंह, चंद्र सिंह, जबर लाल, कमल दास आदि ने कहा कि अतिथि शिक्षक कड़ाके की ठंड में बच्चों को पढ़ा कर सराहनीय कार्य कर रहे हैं। बीईओ एसके अंथवाल ने बताया कि 117 अतिथि शिक्षक स्कूलों में बोर्ड परीक्षार्थियों को अपने विषयों का कोर्स पूरा करवा रहे हैं। अन्य शिक्षक शीतकालीन अवकाश पर चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें