फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांध प्रभावितों में शासन प्रशासन के प्रति बढ़ रहा आक्रोश : भंडारी

Mon, 13 Apr 2026 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
निशुल्क बिजली पानी की मांग को लेकर बांध प्रभावितों का बौराड़ी में धरना जारी



नई टिहरी। टिहरी बांध प्रभावित और विस्थापित का निशुल्क बिजली-पानी की मांग जन अधिकार संघर्ष मोर्चा टिहरी के बैनर तले बौराडी के गणेश चौक में धरना 46 वें दिन भी जारी रहा।

संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष सागर भंडारी ने कहा कि मांग पर सुनवाई न होने से लोगों में शासन-प्रशासन के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बताया मोर्चा से जुड़े लोग की ओर से अब प्रतापनगर के रैका पट्टी के 14 गांवों में न्याय यात्रा संपन्न करवाई गई है। दो दिन के भीतर पट्टी के शेष गांवों में भी न्याय यात्रा संपन्न हो जाएगी। मोर्चा के पदाधिकारियों की सहमति के बाद दूसरे चरण में प्रतापनगर के धारमंडल पट्टी या भिलंगना ब्लॉक से न्याय यात्रा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

यात्रा के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में बांध प्रभावितों को उनके अधिकार के बारे में बताकर उनसे सहयोग मांगा जाएगा। कहा कि टिहरी बांध से मिलने वाली रायल्टी पर पहला हक टिहरी बांध प्रभावितों का है। हनुमंतराव कमेटी में बांध प्रभावितों को निशुल्क बिजली-पानी दिए जाने का उल्लेख किया गया है। बावजूद सरकार इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं है। कहा कि आने वाले समय में लोगों के सहयोग से आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

बांध के कारण शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आज भी कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। इस मौके पर मोर्चा के उपाध्यक्ष मानवेंद्र रावत, अजय पंवार, देवांक चमोली, सुरेंद्र सुरी, रविराज,रुकमा परमार, लक्ष्मी देवी, रोशनी कंडियाल, प्रांजल राणा, मुन्नी देवी, शीला पैन्यूली, रिहाना खातून, अनिल व्यास, रविंद्र मोहन, बलवीर राणा, अनस खान, बृद्धिपाल सिंह, गोविंद सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें