फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाद-विवाद प्रतियोगिता में दी शानदार प्रस्तुति

विज्ञापन
नरेंद्रनगर महाविद्यालय में वाद-विवाद प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी शिक्षकों के साथ। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय के मनोविज्ञान और अर्थशास्त्र विभाग के छात्र परिषद की ओर से सांस्कृतिक, निबंध, पोस्टर, क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्राचार्य डा. यूसी नैथानी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहा कि वाद-विवाद प्रतियोगिताओं से छात्रों का बौद्धिक विकास होता है। अर्थशास्त्र विभाग की पोस्टर प्रतियोगिता में आरती रावत ने प्रथम, काजल कैंतुरा द्वितीय, अर्चना थपलियाल तृतीय स्थान पर रही। निबंध प्रतियोगिता में काजल पहले, आरती दूसरे और राहुल कुमार तीसरे स्थान पर रहे। मनोविज्ञान विभाग के पोस्टर प्रतियोगिता में आरती प्रथम, जय शर्मा द्वितीय आरती रावत तृतीय रही। क्विज प्रतियोगिता में मोनिका पहले, दीक्षा भंडारी दूसरे और गायत्री चमोली तीसरे स्थान पर रही। इस मौके पर डा. सपना कश्यप, डा. नताशा डा. सोनी तिलारा, डा. सोनिया गंभीर, डा.जितेंद्र नौटियाल, सुधा रानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें