नई टिहरी के कोटी में एसएसपी तृप्ति भट्ट ने किया साहसिक खेल प्रशिक्षण का समापन।
- फोटो : NEW TEHRI
पर्यटन और साहसिक खेल विभाग की ओर से टिहरी बांध की झील किनारे साहसिक खेल अकादमी में 10 दिवसीय एडवेंचर कोर्स के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
एडवेंचर कोर्स के समापन पर एसएसपी तृप्ति भट्ट ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए स्वरोजगार के क्षेत्र में कार्य करने की अपील की। कहा कि हर साल देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के सैलानी टिहरी और उत्तराखंड के प्राकृतिक नजारों दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं। पर्यटन हमारी आर्थिकी का प्रमुख साधन बन सकता है। साहसिक खेल अधिकारी सोबत सिंह राणा ने बताया कि कुल 33 प्रशिक्षुओं को जुमारिंग, रॉक क्लाइंबिंग, आर्टिफिशियल वॉल क्लाइंबिंग, विभिन्न तरह की रोप-नोड्स की जानकारी दी गई। इस मौके पर मुख्य प्रशिक्षक महेश भट्ट, वरिष्ठ प्रशिक्षक विपिन शर्मा, प्रवीण सिंह, नवीन नेगी, पीतंबर, शिवानी गुसाईं, नेहा पुंडीर, कविता नेगी आदि मौजूद थे। संवाद