फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ से ढकी पहाड़ियां देख अभिभूत हुईं राज्यपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यपाल बेबीरानी मौर्य शनिवार को अपने निजी दौरे पर धनोल्टी पहुंची। राज्यपाल करीब दो घंटे धनोल्टी में रुकीं। इस दौरान महामहिम बर्फबारी और हिमालय की चोटियां देखकर अभिभूत हुईं। इस बीच उन्होंने काणाताल जाने की इच्छा जताई, लेकिन बर्फ के ऊपर पाला जमने से आवाजाही खतरनाक होने की वजह से उन्हें कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार अपराह्न दो बजे धनोल्टी पहुंचीं राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने बर्फबारी का खूब आनंद उठाया। वहां एक अतिथिगृह में रुककर उन्होंने चाय की चुस्की लेने के साथ ही देवदार, बांज और बुरांश के घने जंगलों के बीच गिरी बर्फ के सौंदर्य का लुत्फ उठाया। एसडीएम रविंद्र जुवांठा ने बताया कि बर्फ के ऊपर पाल गिरने के कारण कुछ स्थानों पर फिसलन की स्थिति बनी हुई है। ऐसे स्थानों पर चूना और मिट्टी डाली जा रही है। उन्होंने बताया कि अपने निजी दौरे पर धनोल्टी पहुंचीं राज्यपाल करीब दो घंटे रुकने के बाद देहरादून लौट गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें