फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार जनता के द्वार जाकर कर रही समस्याएं हल : विधायक

Sun, 05 Jul 2026 07:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सेवा, सुशासन और समर्पण कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धियां बताई
विज्ञापन

थत्यूड (टिहरी)। थत्यूड़ सभागार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पांच साल कार्यकाल पूरा होने पर सेवा, सुशासन व समर्पण कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने कहा कि सीएम धामी के नेतृत्व में जन-जन की सरकार जनता के द्वार जाकर उनकी समस्याओं का निस्तारण कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा ने वीरचंद्र सिंह गढ़वाली योजना के तहत स्वरोजगार पर दी जाने वाली सब्सिडी, होम स्टे योजनाओं की जानकारी दी। सहायक कृषि अधिकारी सूरज देव ने कृषि यंत्रों पर 80 प्रति सब्सिडी सहित कृषि संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। विधायक पंवार और ब्लॉक प्रमुख सीता रावत ने मुख्यमंत्री महालक्ष्मी पोषण किट, ग्राम उत्थान परियोजना तहत 9 लाभार्थियों को 35 हजार के चेक प्रदान किया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी अर्जुन सिंह रावत, तहसीलदार सद्दाम, डीपी चमोली,सुनील थपलियाल, महामंत्री अकवीर पंवार, खेमराज भट्ट, हरभजन पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें