फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षैतिज आरक्षण पर स्थिति जल्द स्पष्ट करे सरकार : राज्य आंदोलनकारी

Mon, 30 Mar 2026 07:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माणाधीन आंदोलनकारी शहीद स्मारक से अन्य संगठनों को जोड़ने का विरोध
विज्ञापन

नई टिहरी। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने क्षैतिज आरक्षण की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार की अस्पष्टता के कारण कई अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में लटका हुआ है।
बौराड़ी एक होटल में मंच के कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र नौडीयाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने राज्य सरकार द्वारा क्षैतिज आरक्षण की स्थिति स्पष्ट नहीं करने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सरकार की अस्पष्टता के कारण कई अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में लटका हुआ है, जिससे युवाओं में असमंजस और चिंता का माहौल बना हुआ है। उन्होंने सरकार से इस विषय पर जल्द से जल्द स्पष्ट निर्णय लेने की मांग की है।
विज्ञापन

आंदोलनकारियों ने जिला प्रशासन द्वारा निर्माणाधीन राज्य आंदोलनकारी शहीद स्मारक से अन्य संगठनों को जोड़ने के प्रयासों पर कड़ा विरोध जताया। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर शीघ्र ही एक प्रतिनिधिमंडल डीएम से मुलाकात करेगा। मंंच की बैठक में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

बैठक में मंच के सचिव किशन सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राणा, जयप्रकाश पांडेय, विक्रम सिंह कठैत, सैयद मुसर्रफ अली, मुरारीलाल खंडवाल, राकेश राणा, विजय गुनसोला, महिपाल सिंह नेगी, ममता उनियाल, आशा रावत, रंजन तोपवाल, हरेंद्र तोपवाल, गोपाल चौहान और सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें