फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी होगी सरकारी बैठकें : सोनिका

Fri, 19 May 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नई टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिलाधिकारी सोनिका ने कहा कि जिला मुख्यालय पर होने वाली सरकारी बैठकेें अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी होंगी, ताकि ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण होने के साथ ही योजनाओं की हकीकत की भी जानकारी हो सके।
विज्ञापन


डीएम ने चंबा ब्लाक के जगधार (रानीचौरी) में बैठक कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रों में कैंप लगाकर आधार कार्ड लिंक करने का काम पूरा कराएं। जो अधिकारी-कर्मचारी कार्यों में लापरवाही बरतेंगे, उनको प्रतिकूल प्रविष्टि देने के उन्होंने निर्देश दिए।


जिलाधिकारी सोनिका ने शुक्रवार को जागधार गांव का भ्रमण कर विकास योजनाओं की जानकारी ली। अधिकारियों की बैठक लेते हुए उन्होंने विभिन्न विभागों के आधार कार्ड लिंक किए जाने संबंधी कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन


बैठक में भौनाबागी से केमवाल गांव तक संपर्क मार्ग, लामकोट में पेयजल किल्लत, रानीचौरी में बिजली बिल बढ़ी हुई दरों पर मिलने, जगधार में कूड़ा निस्तारण पिट बनाने, रानीचौरी-नकोट कोटर मार्ग से क्षतिग्रस्त संपर्क मार्गों की मरम्मत, स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार,  कई माह से पेंशन न मिलने समेत 10 शिकायतें रखी गई। डीएम ने पेयजल समस्या को दूर करने को हैंडपंप लगाने, मनरेगा से संपर्क मार्ग सहित अन्य समस्याओं को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जनधन, छात्रों, पेंशनरों के खातों को आधार कार्ड से लिंक करवाएं। बैठक में बताया गया कि आधार कार्ड लिंक करवाने के लिए 15 मोबाइल टीमें रोस्टर के अनुसार लगाई जानी थी, लेकिन 10 टीमें ही कार्य कर रही है।

उनमें से कुछ के उपकरणों में तकनीकी खराबी बताई गई। डीएम ने एसडीएम को निर्देश दिए कि जो टीमें आधार पंजीयन कार्यों में शिथिलता बरत रही हैं, उनके प्रति कठोर कार्रवाई की जाए। बैठक में सीडीओ आशीष भटगांई, सीईओ डीसी गौड, एसडीएम सीएस चौहान, लक्ष्मीराज चौहान, देवेंद्र नेगी, प्रधान रजनी देवी, डीपीओ विक्रम सिंह, समाज कल्याण अधिकारी अभिनाष भदौरिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें