नई टिहरी। जन जन की सरकार जन जन के द्वार और प्रशासन गांव की ओर की पहल के तहत जिले के अलग-अलग जगहों पर बहुउद्देशीय शिविर लगाए गए। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया। इस दौरान लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और सब्सिडी पर कृषि यंत्र दिए गए।
भिलंगना ब्लॉक के जीआईसी भटगांव में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर डीडीओ मो. असलम की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। शिविर में पहुंचे ग्रामीणों की कई समस्याओं का समाधान कर अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों को अग्रसारित की गई। इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राम कुमार कठैत और ज्येष्ठ प्रमुख प्यार सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे। चंबा ब्लॉक के नकोट इंटर कॉलेज में आयोजित शिविर एसडीएम संदीप कुमार की अध्यक्षता में लगाया गया। विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि सरकार समस्याओं के समाधान के लिए गांव-गांव में शिविर लगा रही है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सुमन सजवाण आदि मौजूद थे। जाखणीधार ब्लॉक में ढुंग बडवाली के जीआईसी सेमंडीधार में कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी पवन काला की अध्यक्षता में शिविर लगाया गया। इस दौरान कई समस्याओं का समाधान किया गया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख राजेश नौटियाल और जिला पंचायत सदस्य विजयपाल रावत आदि मौजूद थे। शिविर में स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, पशुपालन, शिक्षा, पेयजल, लघु सिंचाई, कृषि, उद्यान, समाज कल्याण, सहकारिता, पंचायती राज और खाद्य एवं आपूर्ति सहित 23 विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
जारी-विजय गुसाईं