फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल जीवन मिशन में हर घर को दे नल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सांसद मालाराज्य लक्ष्मी शाह ने केंद्र सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की विकास योजनाओं का जनता को शतप्रतिशत लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत 2022 तक प्रत्येक घर को पानी का नल मुहैया करवाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

टिहरी सांसद मालाराज्य लक्ष्मी शाह ने दिशा की वर्चुअल बैठक ली। जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने घनसाली में पेयजल की समस्या दूर करने और अखोडी गांव के छूटे हुए राशन कार्ड को ऑनलाइन करने का मुद्दा उठाया। जल निगम के एसई इमरान अहमद ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत कुल 69 हजार 482 घरेलू जल कनेक्शन दिए जाने के लक्ष्य के सापेक्ष 31 मार्च 2021 तक 44 हजार 839 कनेक्शन दिए जा चुके हैं। 24 हजार 643 कनेक्शन अवशेष हैं।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इस वर्ष 280 किलोमीटर सड़क निर्माण कर 10 गांवों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 14 नए कार्य स्वीकृत हुए हैं। सांसद ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को निर्माण कार्यों को समय पर गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। बाल विकास अधिकारी ने बताया कि नंदा गौरा योजना के तहत प्राप्त 4852 आवेदन में 3756 को योजना से लाभान्वित किया गया। डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने बैठक में दिए गए निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करने को कहा। बैठक में घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह, सीडीओ नमामि बंसल, पीडी डीआरडीए आनंद सिंह भाकुनी, डीडीओ सुनील कुमार, एसीएमओ डॉ. एलडी सेमवाल, ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी, सीएमएस बौराड़ी डॉ. अमित राय, कृषि अधिकारी जेपी तिवारी, अबरार अहमद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें