फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: रिंग रोड निर्माण के लिए मार्च तक सभी प्रभावितों को दें मुआवजा

Mon, 30 Dec 2024 07:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने दिए अधिकारियों को निर्देश, परिसंपत्तियों का आंकलन करने को भी कहा
विज्ञापन

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए टिहरी झील के चारों ओर किया जाना है रिंग रोड का निर्माण
नई टिहरी। डीएम मयूर दीक्षित ने टिहरी झील के चारों ओर रिंग रोड के लिए भूमि अधिग्रहण के साथ अन्य परिसंपत्ति के आंकलन की कार्यवाही में विभागीय अधिकारियों को तेजी लाने के निर्देश दिए। डीएम ने मार्च तक सभी प्रभावितों काे मुआवजा भुगतान करने को कहा। पर्यटन को प्रोत्साहन देने और रोजगार के साधन उपलब्ध करने के लिए टिहरी बांध की झील के चारों ओर रिंग रोड का कार्य किया जाना है।

जिला सभागार में डीएम ने टिहरी झील के चारों ओर बनने वाली रिंग रोड निर्माण को लेकर वन, लोक निर्माण विभाग, पुनर्वास, जल निगम, ऊर्जा निगम, उद्यान, टीएचडीसी, दूर संचार आदि विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों को रिंग रोड निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण तथा अन्य परिसंपत्तियों का आंकलन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

थौलधार ब्लॉक क्षेत्र में झील के किनारे कोटी से डोबरा गांव तक सड़क निर्माण कार्य किए जाने को लेकर लोनिवि चंबा के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए जिन-जिन विभागों के परिसंपत्तियां प्रभावित हो रही है, उनका शीघ्र आंकलन कर आवश्यक कार्यवाही करें। फलदार एवं अन्य पेड़ों का मुआवजा भुगतान के लिए वन और उद्यान विभाग से आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा। टिहरी झील के चारों ओर रिंग रोड निर्माण का मुख्य उद्देश्य झील में पर्यटन को बढ़ावा देने, स्थानीय लोगों को रोजगार के साधन के साथ पर्यटकों और स्थानीय ग्रामीणों को सड़क सुविधा उपलब्ध करना है।
विज्ञापन

डीएम ने उद्यान विभाग को फलदार पेड़ों के दर का भुगतान प्राप्त करने और पुनर्वास निदेशालय को भूमि संबंधी कार्य करने के निर्देश दिए। एसएलओ विभाग को भूमि अर्जन संबंधी कार्य समय पर करने को कहा। लोनिवि के सभी खंडों द्वारा रिंग रोड का निर्माण कार्य किया जाना है। लोनिवि चंबा के ईई जगदीश खाती ने बताया कि उनके खंड द्वारा अधिकांश कार्य पूरे किए गए हैं। शेष कार्य गतिमान हैं। बैठक में सीडीओ डॉ़ अभिषेक त्रिपाठी, एडीएम अरविंद कुमार पांडेय, डीएफओ पुनीत तोमर, लोनिवि एसई मनोज बिष्ट, एसई पुनर्वास आरके गुप्ता, केएन सेमवाल, अनूप डियूंडी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें