लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर के मुखेम गांव क्षेत्र में इन दिनों भालू की दहशत बनी हुई है। भालू के हमले में मुखेम गांव की एक युवती जख्मी हो गई है। मुखेम गांव निवासी शिवानी (19) पुत्री विजेंद्र सेमवाल अपनी मां के साथ सुबह 11 बजे के लगभग गांव से कुछ दूरी पर खेत में घास काटने गई थी। मां ऊपर के खेत और बेटी नीचे के खेत में घास काट रही थी। अनाचक भालू ने शिवानी पर हमला बोल दिया। शिवानी और उसकी मां के जोर से चिल्लाने पर भालू भाग निकला। भालू के इस हमले में शिवानी के हाथ पर चोटें आई है। परिजन उसे इलाज के लिए ऋषिकेश ले गए है। गांव के शिवम चमोली ने यह जानकारी दी है। ब्यूरो