विजेता और उपविजेता टीमों को कौथिग समापन पर किया जाएगा सम्मानित
नई टिहरी। बालिका वर्ग वाॅलीबाल का फाइनल मुकाबला राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बौराड़ी और बालक वर्ग का मुकाबला में सेंट एंथोनी पब्लिक स्कूल ढुंगीधार की टीम ने जीता।
त्रिवेणी कौथिग के अवसर पर सेंट एंथोनी पब्लिक स्कूल ढुंगीधार के मैदान में संचालित बालिका वर्ग वाॅलीबाल का फाइनल मुकाबला जीजीआईसी बौराड़ी और सेंट एंथोनी पब्लिक स्कूल की टीमों के बीच खेला गया। जीजीआईसी की टीम ने पहले, दूसरे और तीसरे सेट में 18,21,21 अंक प्राप्त किए। जबकि सेंट एंथोनी स्कूल की टीम ने तीनों सेटों में 21, 14 और 18 अंक प्राप्त किए। बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला सेंट एंथोनी पब्लिक स्कूल ढुंगीधार और न्यू टिहरी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल पैन्यूला की टीमों के बीच खेला गया।
सेंट एंथोनी की टीम ने पहले और दूसरे सेट में 21-21 अंक तथा न्यू टिहरी इंटरनेशनल की टीम दोनों सेटों 15 और 13 अंक हासिल किए। इससे पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत और पालिका सभासदों ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने ने बताया कौथिग के समापन पर विजेता और उप विजेता टीमों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर दाताराम जुयाल, यजुवेंद्र चौहान, दर्शन सिंह, सभासद मानवेंद्र रावत, रितु भूषण स्नेही, मधु भट्ट, खेमराज रावत, सीमा नेगी, उर्मिला राणा, विनीत उनियाल, विजय कठैत, प्रीति पोखरियाल, नवीन सेमवाल, प्रवेश चौहान मौजूद थे।