फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: बंदरों की दिला दो निजात, बच्चों पर झपट रहे

Tue, 23 Sep 2025 06:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड बैठक में सभासद बोले, बंद नालियों की सफाई और टूटी सड़कों की नहीं हो रही मरम्मत
विज्ञापन

चंबा (टिहरी)। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में नगर क्षेत्र के क्षतिग्रस्त संपर्क मार्गों की मरम्मत नहीं होने, नालियां बंद होने और बंदरों का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा। सभासदों ने नगर क्षेत्र के लोगों को उत्पाती बंदरों से निजात दिलाने की मांग प्रमुखता से उठाई। बैठक में पानी की आपूर्ति बढ़ाने के लिए जल संस्थान को धनराशि देकर टैंक और पंप हाउस की क्षमता बढ़ाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
नगर पालिका की बोर्ड बैठक अध्यक्ष शोभनी धनोला की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में नगर के विकास के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गय। जिसमें स्वच्छता, पथ प्रकाश, निर्माण, आय-व्यय समिति में सभासदों को नामित करते हुए शहर के विकास में टीम भावना से कार्य करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष ने बताया कि पथ प्रकाश और सफाई व्यवस्था को बेहतर किया जा रहा है। पेयजल के लिए जल संस्थान को धनराशि देकर क्षमता बढ़ाई जा रही है जिससे सभी को पर्याप्त पानी मिल सके। सभासदों ने नगर क्षेत्र के लोगों को उत्पाती बंदरों से निजात दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि बंदर स्कूल जाते हुए बच्चों पर झपट रहे हैं। सदस्यों ने कहा कि नालियों की सफाई ठीक से न होने और कई नालियां चोक होने से बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। नालियों को जल्द चाक-चौबंद करने की मांग की। बैठक में ईओ प्रशांत कुमार, सभासद गौरव फोंदणी, विक्रम चौहान, शक्ति प्रसाद जोशी, महेश पैन्यूली, अरविंद मखलोगा, मनोरमा नकोटी, दीपक गुनसोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें