टिहरी झील महोत्सव में छात्र-छात्राओं और कलाकारों को मंच प्रदान करने के लिए राजकीय महाविद्यालय लंबगांव में गायन प्रतियोगिता कराई गई। एसडीएम रजा अब्बास और बीईओ विनोद मटूड़ा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बताया गया कि ऑडिसन में प्रतापनगर ब्लॉक के 72 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। फाइनल राउंड के बाद भदूरा पट्टी के कुड़ी गांव के गौरव और मंजखेत गांव की वंदना का चयन किया गया। उन्हें दो-दो हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। दोनों प्रतिभागी 16 और 17 फरवरी को कोटी कालोनी में आयोजित टिहरी झील महोत्सव में प्रस्तुति देंगे। उधर, थत्यूड़ में एसडीएम रविंद्र जुवांठा की अध्यक्षता में आयोजित ऑडिसन में 24 छात्रों ने प्रतिभाग किया। बीईओ यशवीर सिंह रावत ने बताया कि शान्वी तोमर प्रथम, सुमन भारती द्वितीय, रेशमा तृतीय और पूजा रावत चतुर्थ स्थान पर रही।